Header Ads

खाली पेट चाय पीने के ये हैं नुकसान These are the disadvantages of drinking tea in empty stomach

खाली पेट चाय पीने के ये हैं नुकसान


खाली पेट चाय पीने के ये हैं नुकसान These are the disadvantages of drinking tea in empty stomach 

चाय भारतीय समाज का एक अभिन्न अंग बन चुकी है, जिसे हम चाह कर भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। जिस दिन चाय ना पियो तो ऐसा लगता है मानो दिन की शुरुआत ही नहीं हुई है। भारत में लगभग 90 प्रतिशत लोग सुबह नाश्ते से पहले चाय जरुर पीते हैं। क्या आपको लगता है कि यह एक अच्छी आदत है? रिसर्च के अनुसार सुबह खाली पेट चाय पीना काफी नुकसानदायक हो सकता है। खासतौर पर गर्मियों में। चाय में कैफीन और टैनिन होते हैं जो कि शरीर में ऊर्जा भर देते हैं। काली चाय में अगर दूध मिला कर पिया जाए तो इससे एंटीऑक्सीडेंट खतम हो जाता है और फिर वह उतनी असरदार नहीं होती।

चाय पीने के फायदे कम नुकसान अधिक हैं


  • क्या आप का चाय पिये बिना काम नहीं चलता- अगर ऐसा है तो चाय के बारे में कुछ जरुरी जानकारी है जो हम आपके साथ आज शेयर कर रहे हैं। अगर आप खाली पेट या फिर अधिक चाय पीते हैं तो आपको इसके नुकसान के बारे में जरुर पता होना चाहिए।
  • क्या चाय पी कर मतली आती है- चाय में ढेर सारा एसिड होता है जिसे खाली पेट सुबह पीने से पेट के रस पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिए कई लोगों को सुबह चाय पीनी अच्छी नहीं लगती।
  • क्या ब्लैक टी नुकसानदेह है- अगर चाय में दूध ना मिलाया जाए तो वह काफी फायदा पहुंचाती है, जैसे मोटापा कम करना। पर अगर अधिक ब्लैक टी का सेवन किया जाए तो वह सीधे पेट पर बुरा असर करती है।
  • दूध की चाय पीने के नुकसान- अध्यन के अनुसार पाया गया है कि जो लोग खाली पेट बहुत अधिक दूध वाली चाय पीते हैं, उन्हें थकान का एहसास होता है। चाय में दूध मिलाने से एंटीऑक्सीडेंट का असर खतम हो जाता है।
  • कड़ी चाय पीने के प्रभाव- खाली पेट कड़ी चाय पीन से पेट को सीधा नुकसान पहुंच सकता है। कड़ी चाय से पेट में अल्सर और एसिडिटी हो सकती है।
  • दो अलग-अलग चाय मिला कर पीने का नुकसान- अध्यन के अनुसार पता चला है कि अगर आप दो अलग अलग ब्रैंड की चाय एक साथ मिला कर पियेंगे तो उसका असर काफी तेज होगा और आपको ऐसा महसूस होगा कि आपको नशा चढ़ चुका है।
  • चाय के साथ बिस्कुट खाने से क्या होता है- चाय के साथ बिस्कुट या अन्य चीजें खाने से पेट द्वारा चाय अच्छी तरह से पचा ली जाती है। दूसरी ओर चाय के साथ नमकीन या मीठा खाने से शरीर को सोडियम की प्राप्ति होती है, जिससे अल्सर नहीं होता।
  • क्या चाय पीना गंदी आदत है- चाय में टैनिन होता है, खासतौर पर गहरे रंग वाली चाय में। ऐसे में वह आपके खाने में मौजूद आयरन के साथ रिएक्ट कर सकती है, जो कि स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इसलिये दोपहर में खाना खाने के बाद चाय ना पिएं।
  • प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता है- जो पुरुष दिन में 5 कप या इससे अधिक चाय पीते हैं, उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता है, ऐसी बात एक अध्ययन में आई है।
  • कैंसर का खतरा- इससे पहले कई शोधो में ये दावा भी किया गया है कि चाय पीने से कैंसर का खतरा टलता है।


कोई टिप्पणी नहीं

Featured Post

dfli के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.