Header Ads

सलाद

vegetable salad

सलाद का उपयोग जरूरी

कम या ज्यादा रूप से हम सभी सलाद खाते हैं। अगर हमें यह पता चल जाये कि सलाद खाने के क्या लाभ हैं, तो शायद हम सलाद को नियमित खाने लगें। तो आइए आज हम सलाद में मिक्स होने वाले घटकों के बारे में जानने की कोशिस करते हैं।

टमाटर, Tomato -

टमाटर सलाद का मुख्य घटक है, इससे सलाद बड़ा टेस्टी हो जाता है। इसमें विटामिन ए. बी. सी. पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसके अलावा भी अनेक तत्त्व इसमें रहते हैं, विटामिन ए की कमी से आंखों की रोशनी प्रभावित होती है, प्रतिदिन तीन या चार टमाटर खाने पर इसकी पूर्ति होती है, इसी प्रकार विटामिन बी एवं सी शरीर के लिए महत्त्वपूर्ण विटामिन हैं। इसके साथ ही कच्चा टमाटर कब्ज की शिकायत को दूर करता है, पाचनशक्ति बढ़ाता है। कच्चे टमाटर, हरी धनिया की चटनी पीसकर खाने से स्वादिष्ट एवं भरपूर विटामिनयुक्त बनती है।

मूली, Radish -

सलाद में मूली का अपना महत्त्व है, मूली बगैर सलाद अधूरा लगता है। मूली खाने से पाचनक्रिया में लाभ मिलता है। पीलिया रोग से बचाव होता है, मूत्रावरोध दूर होता है। गुर्दे के लिए लाभदायक है। मूली के ताजे पत्तों को साफ कर सलाद में अवश्य डालें, इससे अनेक तत्त्व हमें प्राकृतिक रूप से मिल जाते हैं।

प्याज, Onion -

प्याज से सलाद का टेस्ट बढ़ जाता है। सलाद के रूप में अकेली प्याज भी खाई जाती है। प्याज खाने से भूख बढ़ती है। हैजे तथा लू से बचाव होता है। पेट की बीमारियों में उपयोगी है कामशक्ति, नेत्रशक्ति को बढ़ाती है। प्याज का सेवन अकेला या सलाद में मिक्स करके बारहों मास किया जा सकता है।

खीरा, Cucumber -

खीरा मौसमी सब्जी है, अधिकांश इसे सलाद में डालकर खाते हैं। इसका रायता तो बड़ा ही स्वास्ष्टि एवं शरीर की गर्मी शान्त करने वाला होता है। प्यास ज्यादा लगना कम करता है। कब्ज कम करने में उपयोगी है, पीलिया में लाभदायक है। खीरा के बीजों की मीगी छोटी इलायची, गुलाब के फूल की पत्तियां, धनिया बीज एवं मिश्री इन सबको पीसकर शर्बत बनाकर पीने से मष्तिस्क की गर्मी शान्त होती है तथा बेचैनी व पागलपन में राहत मिलती है। खीरा के बीज की मीगी बलकारक होने के कारण मष्तिस्क को बल देती है।

ककड़ी, kakadi -

ककड़ी मौसमी सब्जी है। इसमें पोटेशियम की मात्रा पर्याप्त होती है। जो शरीर के लिए महत्त्वपूर्ण है। ककड़ी को छिल्के सहित खाना चाहिये। इससे रक्तचाप सन्तुलित करने में लाभकारी है। सल्फर एवं सिलिकान भी इसमें पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए आवश्यक है, इसके खाने से शरीरगत गर्मी भी सन्तुलित होती है। पाचनशक्ति बढ़ती है।
इसके अलावा इस सलाद में मौसम के अनुसार सलजम, चुकन्दर अंगूर, सेव, अनार आदि भी डाल सकते हैं, इससे शरीर को सभी पोषकतत्त्व मिल जाते हैं, जिससे शरीर की रोगप्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।

गाजर, Caret -

गाजर अनेक खनिज लवणों विटामिन्स, वीटा केरोटिन और ऐन्टी आक्सीडेन्ट से भरपूर है, इसमें विटामिन ’ए‘ भरपूर मात्रा में रहता हैं। इसे सलाद में डालकर खाने से अनेक रोग दूर होते है। इसके खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता हैं, आँखो की रोशनी बढ़ती है तथा हृदय स्वस्थ एवं निरोगी बनता है। कोलेस्ट्राल की मात्रा कम होकर ब्लड प्रेसर में सुधार होता है। इसके लगातार खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

चुकन्दर, Sugar beets

चुकन्दर में ऐन्टी आक्सीडेन्ट, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, फोलेट और अनेक विटामिन्स पाये जाते है। इसको सलाद में खाने से लीवर मजबूत बनता है। जोड़ो का दर्द, हाई ब्लड प्रेसर एवं स्त्रियों के अनेक रोगों को सही करता है। शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है और खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। इसके सेवन से मस्तिष्क स्वस्थ बनता है और शरीर की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।

हरी धनिया की पत्ती, Green coriander -

धनियां की पत्ती किचिन की रानी है। किसी भी तरह की सब्जी हो या सलाद, सभी में कम या ज्यादा मात्रा में डाली जाती है। जितना उपयोग धनिया की पत्ती का रसोई घर में है उतना ही महत्व आयुर्वेद में भी है।
हरी धनियां में विटामिन ए भरपूर मात्रा में रहता है, विटामिन ए. जितना आँखों की रोशनी के लिए लाभदायक है उतना ही शारीरिक विकास में भी महत्वपूर्ण है। इसके सेवन से गर्मी से होने वाला सिरदर्द सही होता है। भूख खुलकर लगेगी, मन्दाग्नि सही होगी।

नीबू का रस, Lamon -


सलाद में नीबू का रस डालने से सलाद का टेस्ट बड़ जाता है। इसमें वीटामिन सी भरपूर मा़त्रा में रहता है, इसके सेवन से अपच, खट्टी डकारे व गैस बनना कम होती है, अजीर्ण सही होता है, भूख खुलकर लगती है और पाचनक्रिया में सुधार होता है। इसके लगातार कुछ दिन सेवन से बालों का झडऩा रुकता है।

types of salads, salad definition, salad recipes indian, salad recipes, vegetarian, green salads, salad ideas for dinner, salad recipes for weight loss, fresh vegetable salad recipes.

कोई टिप्पणी नहीं

Featured Post

dfli के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.