Header Ads

विटामिन्स क्या है, What are Vitamins

विटामिन्स क्या है, What are Vitamins

विटामिन्स क्या है, What are Vitamins

यह एक ऐसे रासायनिक कार्बन योगिक होते हैं, जो हमारे शरीर को सही काम करने में सहयोग करते हैं। यह विटामिन्स हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। अर्थात् हमारे शरीर की विभिन्न उपापचय क्रियाओं के लिए आवश्यक होते हैं। यह विटामिन्स कई तरह के होते हैं और प्रत्येक विटामिन्स की कम या ज्यादा मात्रा में हमारे शरीर को आवश्यकता होती है, इसकी कमी से हमारा शरीर रोगग्रस्त होने लगता है।

विटामिन्स की खोज किसने की?

माना जाता है कि विटामिन की खोज 1912 में कासिमिर फुंक (Casimir Funk) ने की थी, उन्हीं ने अपनी खोज को विटामिन्स का नाम दिया। इस खोज के बहुत पहले ही हमारे आयुर्वेदज्ञों ने जान लिया था कि शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए सीजन के अनुसार फल और सब्जियों का सेवन करना आवश्यक है। इससे ही हम लम्बे समय तक शरीर को निरोगी रख सकते हैं।

मानव शरीर के लिए आवश्यक विटामिन्स

हमारे वैज्ञानिकों की आज तक की खोज के अनुसार मानव शरीर को स्वस्थ एवं निरोगी रखने के लिए मुख्यतः 13 विटामिनों की आवश्यकता होती है। इन्हें दो श्रेणियों में बांटा गया है-प्रथम श्रेणी में 4 विटामिन ए.डी.ई. एवं के है जो वसा में घुलनसील है।

दूसरी श्रेणी में आने वाले 9 विटामिन है, इनमें विटामिन बी समूह में आठ तत्त्वों का समिश्रण होता है, इनके नाम बी1-थायमीन, बी-2राइबोफ्लेविन, बी-3नाइसीन, बी-5पेन्टोथेनेइक अम्ल, बी-6पाइरीडोक्सिन, बी-7बायोटिन, बी-9फोलिक अम्ल, बी-12साइनाकोबालएमीन है। इन्हें हम बी काम्पलेक्स कहते हैं एवं नौवा विटामिन सी होता है, ये नौ विटामिन पानी में घुलनशील होते हैं। जल में घुलनशील विटामिनों को शरीर भण्डारित नहीं रह सकता है। अतः प्रतिदिन के आहार में इन्हें लेना आवश्यक रहता है।

एण्टीबायोटिक्स के साथ विटामिन क्यों खाते हैं

एण्टीबायोटिक्स एक तीव्र रसायन होते हैं, जो हमारे शरीर में जाकर किसी भी तरह के जीवाणुओं को नष्ट कर देते हैं, इस प्रक्रिया से हमारी आहार नाल में उपस्थित लाभदायक जीवाणु, जो हमारे लिए विटामिन का निर्माण करते हैं, वे भी समाप्त हो जाते हैं। इस जीवाणुओं के नष्ट होने से शरीर में विटामिनों की कमी होने लगती है। इन परेशानियों से बचने के लिए हम एण्टीबायोटिक्स दवाओं के साथ विटामिन की गोलियां सेवन करके उसकी पूर्ति करते हैं।

एण्टीबायोटिक्स का कोर्स पूरा होने के कुछ सयम बाद पुनः अच्छे जीवाणु सक्रिय हो जाते हैं और हमारे शरीर को विटामिनों की पूर्ति होने लगती है।

Vitamins,  types of vitamins, classification of vitamins, vitamins function, a to z vitamin, uses of vitamins

कोई टिप्पणी नहीं

Featured Post

dfli के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.