Header Ads

टिटनेस ही आयुर्वेद में धनुर्वात कहलाता है।

टिटनेस ही आयुर्वेद में धनुर्वात कहलाता है।, Tetanus is also known as Dhanurvat in Ayurveda

टिटनेस से सभी परिचित हैं। इस रोग के ज्यादा बढऩे पर यह जानलेवा हो सकता है। टिटनेस को ही आयुर्वेद में धनुर्वात के नाम से जाना जाता है।

टिटनेस एक तकलीफ दायक रोग है, जो एक बैक्टीरिया की वजह से फैलता है। जिसका नाम बैक्टेरियम क्लॉस्टीडियम टिटैनी (Bacterium Classtridium Tetani) हैं, इस बैक्टीरिया को जीवित रहने के लिए हवा की आवश्यकता नहीं होती है। यह धूल एवं गंदगी में विकसित होता है।

जब किसी व्यक्ति का शरीर किसी जंग लगी चीज से कटता है, तो यह कटी जगह में प्रवेश कर सकता है या किसी तरह के कटे स्थान में वैक्टीरिया युक्त धूल लगने से अपना प्रभाव दिखाना चालू करता है, अगर उस घाव में हवा न लगे, तो यह जल्दी ही विकसित होता है। इस रोग की गम्भीर स्थिति जबड़ों की मसल्स को सख्त कर देती है और मुख खुलना तकलीफ दायक हो जाता है। जिससे खाने में तकलीफ होती है। शरीर धनुष के समान झुक जाता है। इसलिए ही इसे आयुर्वेद में धनुर्वात कहते हैं।

सामान्यता इसका संक्रमण 2 से 60 दिनों में होता है। परन्तु इसके लक्षण 4 से 12 दिनों में स्पष्ट होने लगते हैं। इसका प्रभाव पड़ते ही गला एवं जबड़ों की मसल्स धीरे-धीरे सख्त होने लगती है। जिससे खाना खाने में परेशानी बढ़ जाती है। किसी भी खाद्य पदार्थ को चबाने में बेहद परेशानी होने लगती है। इसी के साथ ही पैरों तथा हांथों की मसल्स भी सख्ता होने लगती है। सर में दर्द तथा बुखार भी आने लगता है। हृदय की गति असामान्य होने लगती है। धीरे-धीरे सारे शरीर में दर्द बढ़ जाता है। धीरे-धीरे शरीर धनुष की तरह झुकने लगता है यह स्थिति रोगी के लिए बहुत तकलीफ दायक होती है।

इन स्थितियों से बचने के लिए जब भी शरीर किसी जंग लगे सामान से कटे या न भी जंग लगा औजार हो उससे कटे तो तुरन्त ही डिटाल या किसी एन्टी सेप्टिक लोसन को पानी में डालकर उस घाव को अच्छी तरह से धोना चाहिये और किसी एन्टीसेप्टिक क्रीम को लगाना चाहिये। साथ ही तुरन्त डॉक्टर से मिलकर टिटनेस का टीका लगवाना चाहिये। जिससे इस रोग की भयावहता से बच सकें।

कभी भी जंग लगे औजार से कटने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिये। क्योंकि थोड़ी लापरवाही ज्यादा घातक बन सकती है। जानकारी के अभाव में गांव व देहात में चोटों को ज्यादा महत्त्व नहीं देते हैं, परन्तु ध्यान रहे इसमें लापरवाही न बरतें।

tetanus symptoms, tetanus injection, tetanus treatment, tetanus causes, tetanus definition, tetanus prevention, tetanus diagnosis, how common is tetanus, tetanus shot side effects, lockjaw symptoms, tetanus vaccine name, tetanus shot cost, lockjaw dog, lockjaw meaning, tetanus vaccine in pregnancy, muscle contraction steps, muscle physiology, a band muscle, tetanus, dhanurvat, muscles bind, Ghatak Rog

कोई टिप्पणी नहीं

Featured Post

dfli के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.