Header Ads

गर्मियों में आंखो को स्वस्थ रखने की महत्वपूर्ण जानकारियां

गर्मियों में आंखो को स्वस्थ रखने की महत्वपूर्ण जानकारी,  Important information to healthy eyes at summer

मानव शरीर का एक महत्त्वपूर्ण अंग आंख है। जो किसी वस्तु को देखकर पहचानने का महत्त्वपूर्ण माध्यम है तथा प्रकृति की छटा को निहारने का, किसी को देखकर मस्तिष्क तक उसकी आकृति को पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। अगर हमारी लापरवाही के कारण इन आंखों की रोशनी चली जाये, तो हमारे पास सब कुछ होते हुये भी यह जीवन अंधकारमय हो जाता है और जीवन जीने की ही चाहत समाप्त हो जाती है।
इन सभी बातों को ध्यान मे रखते हुये आंखो के महत्त्व को समझने की जरूरत है और आंखों की सुरक्षा के सभी उपाय भी करने की जरूरत है।

आयुर्वेद शास्त्र के महानतम आचार्य महर्षि वाग्भट्ट ने आंखों के महत्त्व के बारे में कहा है कि हर व्यक्ति को अपनी आंखों की दृष्टि के प्रति पूर्ण सचेत रहना चाहिए अन्यथा उसे अन्धत्व की पीड़ा भोगनी पड़ सकती है और अन्धे व्यक्ति के लिए यह सम्पूर्ण संसार सारहीन, नीरस दिखता है। आंखों के बगैर मनुष्य की जीने की चाहत समाप्त हो जाती है।

यहां हम आपको नेत्रों की सुरक्षा से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं, जिन्हें अमल करना चाहिए।

1. गर्मियों के मौसम में ज्यादा धूप में निकलते समय हल्के नीले या हरे कलर का चस्मा पहिनकर निकले। इससे ज्यादा गर्मी युक्त रोशनी आंखों को नुकसान नहीं पहुंचा पाती है।
2. ज्यादा देर तक दोपहर के समय सूर्य को एक टक नहीं देखना चाहिए।
3. जहां पर इलेक्ट्रिक बैल्डिग़ हो रही हो तो उस रोशनी को लगातार नहीं देखना चाहिए। बैल्डिग़ की रोशनी आंखों को बहुत हानि पहुंचाती उस रोशनी का प्रभाव कुछ घण्टे में ही दिखने लगता है। आंखें पूरी तरह लाल हो जाती है तथा अत्यधिक जलनयुक्त पीड़ा एवं आंसू बहने लगते हैं। ऐसी स्थिति में चाय की पत्ती को उबालकर उसे ठंडा कर आंखों को बन्दकर ऊपर से पत्ती को रख कर पट्टी बांधे या आलू को पीसकर आंखों के ऊपर दो या तीन घंटे बांधे इससे आराम मिलता है।
4. बहुत नजदीक से टी.वी. में ज्यादा देर तक प्रोग्राम देखना या कम्प्यूटर स्कीन को लगातार देखना भी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अतः थोड़ी-थोड़ी देर में उस स्थान से उठकर टहल ले, जिससे आंखों को आराम मिल सके।
5. लगातार रात्रि में अधिक समय तक जागने एवं दिन में सोने से भी आंखों के लिए नुकसान दायक है।
6. कम रोशनी मे पढऩा भी आंखों के लिए नुकसान दायक हो सकता है।
7. ज्यादा चिन्ता, शोक, क्रोध एवं रोने से भी आंखों में विपरीत प्रभाव पड़ता है।
8. ज्यादा तले एवं मिर्च मसाले युक्त पदार्थ तथा जंक फूड का सेवन भी आंखों के लिए नुकसान दायक है।
9. नशा एवं मांस का सेवन भी आंखों के लिए नुकसान दायक है।

आंखों के लिए लाभकारी कुछ जानकारियां

1. आंखों में प्रतिदिन अंजन लगाना चाहिए। जो लोग आंखों मे ंप्रतिदिन काजल को लगाते है, उनकी सामान्य व्यक्तियों की अपेखा आंखों की रोशनी ज्यादा समय तक रहती है। आंखाों में चस्मा देर से लगता है।
2. प्रतिदिन सुबह आंखों को ठंडे जल से धोना चाहिए।
3. सीजन के अनुसार मौसमी फलों का सेवन, ताजा एवं हल्का खाना, चटनी में धनिया की पत्ती का लगातार सेवन आंखों की रोशनी को स्थिर रखता है।
4. माँ और ऊँ का प्रतिदिन सूर्याेदय के पहले 15 मिनट का उच्चारण एवं प्राणायाम आंखों की रोशनी को बढ़ाने वाला है। यह क्रिया खुले वातावरण में बैठ कर करें। इससे शरीर की अनेक बीमारियां भी ठीक होती हैं तथा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

rare eye diseases, eye diseases that cause blindness, degenerative eye diseases, chronic eye disease, contract eye disease, common eye infections, retina problems, eye diseases that cause blindness, eyelid problems, eyelid diseases, eye diseases in children, eye diseases in hindi, night blind, eye disease, blindness, Ghatak Rog

कोई टिप्पणी नहीं

Featured Post

dfli के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.