Header Ads

ऐसे आहार, जो आपकी भूख को कम करें (Some foods which decrease your hunger)

Some foods which decrease your hunger


ऐसे आहार, जो आपकी भूख को कम करें

(Some foods which decrease your hunger)

ज़्यादा खाना शरीर को मोटा बनाता है और ज़्यादा मोटापा अनेक बीमारियों को जन्म देता है। अधिकांश मामलों में देखा गया है कि व्यक्ति दिन भर कुछ न कुछ खाता रहता है। यही कुछ न कुछ खाने की आदत मोटापा बढ़ाती है। अगर व्यक्ति की भूख को कन्ट्रोल कर दिया जाय, तो वह कम खायेगा और कम खाने पर मोटापा कम बढ़ेगा। इसके लिए ज़रुरी हैं कि आप ऐसे आहार का सेवन करें, जो आपके पेट को देर तक भरा रखें। हम आपको यहां पर ऐसी चीजों की जानकारी दे रहे हैं, जो आपके पेट को देर तक भरा महसूस करायेगी।
1. दही(Curd)- गाय का दही एक सर्वसुलभ खाद्य पदार्थ है। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। दही के खाने से आपको थायमाइन मिलता है, जो आपकी भोजन की इच्छा को शांत करता है। यह आपके शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद करता है।
2. एवोकैडो (Avocado)- यह एक विदेशी फल है, जो पर्सिया अमरीकाना में पैदा होता है। यह लारेंसी प्रजाति का पेड़ हैं। इस फल को एलीगेटर पियर्स के रूप में भी जाना जाता है। एवोकैडो में कोलेस्ट्राल का स्तर बहुत कम होता है।  इसमें अच्छा मोनेसैचुरेटेड फैटी एसिट और फाइबर पाया जाता है। इसको खाने से हमारा पेट लम्बे समय तक भरा महसूस होता हैं।
3. टोफू (Tofu)- टोफू एक विशेष खाद्य पदार्थ है। इसे सोयाबीन के दूध का दही जमाकर तैयार किया जाता है। इसमें कैल्सियम, आयरन, विटामिन ई, इसोफ्लाबोन और प्रोटीन पाया जाता है। इसमें कोलेस्ट्राल नहीं होता है। साथ ही कार्बन भी काफ़ी कम पाया जाता है। इसके खाने से यह जल्दी पचता नही हैं और लम्बे समय तक पेट भरा रहता है।
4. फलियां एवं दालें- विभिन्न फलियों और दालों में काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेड पाया जाता है। इसे अघुलनशील स्टार्च के नाम से जानते हैं या ओलिगोसकहराइड के नाम से भी जानते है। यह पेट की पाचन क्रिया को धीमा करता है और पेट को लम्बे समय के लिए भरे रहने का अहसास कराता है।
5. अलसी बीज (Linseed) - अलसी के बीजों में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। यह ओमेगा-3 फैटी ऐसिड और प्रोटीन से भरपूर है। इसको खाने से हमें काफ़ी देर तक भूख नहीं लगती है।
6. ओटब्रेन (Oatbran)- इसमें संतृप्त करने वाला फाइबर अधिक पाया जाता है।  इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। इसको खाने से भूख कम लगती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन के समय पानी को सोखता है, जिससे इसका आकार बढ़ जाता है और आपको लम्बे समय तक पेट भरा रहने का अहसास कराता है।
7. ग्रीन टी (aGreen Tea)- ग्रीन टी में एंटीआक्सीटेंक्सटस भरपूर मात्रा में होता है और इसमें कैटकोलामाइन पाया जाता है, जो आपकी भूख को कम करता है। इसमें पालीफिनॉल भी पाया जाता है, जो थर्मोजेनेसिस को बढ़ाता है। यह प्रक्रिया फैट ( मोटापा) को कम करने में मदद करती है।
8. पानी (Water)- हमारे शरीर में सबसे ज़्यादा मात्रा पानी की होती है। पानी को दिन में 2 से 3 लीटर तक पीना चाहिए। इसके पीने से शरीर के अन्दर जमा टाक्सीन मूत्र मार्ग एवं पसीने से बाहर निकलता है। पानी ज़्यादा पीने से पेट भरा-भरा रहता हैं और भूख भी कम लगती है। खाने के 15 मिनट पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए। इसके बाद खाना खाना चाहिए, पर आप ज़्यादा नहीं खा पायेंगे और क़ब्ज़ भी नहीं होगा।

7 day diet plan for weight loss, natural weight loss foods, list of fruits for weight loss, diet food recipes for weight loss, low fat diet, healthy diet plans, natural food, diet food plan, very low calorie diet, green tea, tofu, oatbran, curd, alasi, 

कोई टिप्पणी नहीं

Featured Post

dfli के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.